भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी ने लगाया षड़यंत्र रचने का आरोप

हरिद्वार, 20 जून। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने अपने खिलाफ षड़यंत्र किए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के आदर्शो को अपनाते हुए भारत माता मंदिर की सेवा में ईमानदारी से अपना योगदान दे रहे हैं। गुरू के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए संत मर्यादाओं के अनुरूप सेवा कार्यों में भाग लेते हैं। लेकिन कुछ दिनों से ट्रस्ट के कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। मंदिर की व्यवस्थाओं को लागू करने में भी हस्तक्षेप किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों द्वारा धमकी भी दी जा रही है। कमरा खाली करने जैसे सवाल उठ रहे हैं। बोर्ड में अंकित उनके नाम को भी हटा दिया गया। बैठकों में भी उन्हें नहीं बुलाया जा रहा है। ट्रस्ट के कुछ लोग वरिष्ठ प्रबंधकों को भ्रमित कर रहे हैं। स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का लालच नहीं है। वे निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। संत परंपरांओं का निर्वहन करते हुए यज्ञ, वेद पाठन आदि धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रमुखता से हिस्सा लेते हैं। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को उनसे दिक्कत हो रही है और वह उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोग संपत्ति को खुर्द बुद्ध करना चाहते हैं। हिसाब किताब किसी को नहीं देते और मनमर्जी पर उतारू हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ संत समाज से एकजुट होने का आह्वान किया और कार्रवाई की मांग भी की।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views