स्वास्थ्य महकमे में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: डॉ धन सिंह रावत

*डीजी हेल्थ व निदेशक चिकित्सा शिक्षा को शीघ्र कार्यवाही के दिये निर्देश*

*कहा, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई*

देहरादून, 20 जून 2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग में बिना अवकाश अनुपस्थित चिकित्सकों तथा अन्य मेडिकल कार्मिकों की अब खैर नहीं। ऐसे कार्मिकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा को प्रदेशभर के सभी चिकित्सालयों एवं मेडिकल कालेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्र सहित मेडिकल कालेजों में बायोमेट्रिक उपस्थित अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। इसके लिये स्वास्थ्य महानिदेशक एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं कि सभी संस्थानों में शीघ्र बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराई जाय। विभागीय मंत्री ने बताया कि समय-समय इस बात की शिकायत प्राप्त होती है कि अक्सर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ बिना अवकाश लिये गायब रहते हैं, जिससे अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा जाती है और वहां आने वाले मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भविष्य में बिना अवकाश लिये गायब रहने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के खिलाफ सख़्त कार्रवाई अमल में लाने के लिये जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारियों को भी निर्देशित किया। साथ ही सीएमओ एसीएमओ के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले कार्मिकों का वेतन काटने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।

*वी.पी.सिंह बिष्ट*

जनसम्पर्क अधिकारी/ मीडिया प्रभारी

माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views