भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक एवं स्थानीय निकाय चुनाव के विषय को लेकर बैठक संपन्न हुई

हरिद्वार/विजय सुब्रह्मण्यम

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक एवं स्थानीय निकाय चुनाव के विषय को लेकर बैठक संपन्न हुई।

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आगामी समय में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमर कस कर अपने-अपने क्षेत्र में जाकर बूथ प्रवास करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों एवं गरीब उत्थान के लिए काम कर रही है।

प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार केदारनाथ उपचुनाव में अपना आशीर्वाद देकर धामी सरकार के विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर मोहर लगाई है यह इस बात को साबित करता है कि डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचकर मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान को भी कार्यकर्ता गंभीरता से लें क्योंकि आने वाले चुनाव में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही वरीयता दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, अभिनव चौहान, शीतल पुंडीर ,प्रीति गुप्ता, कमल प्रधान, पवनदीप, प्रिंस लाहौट, नसीम सलमानी, नवजोत वालिया आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views