भाकियू टिकैत ने किया 21 अगस्त को ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन का ऐलान

स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे:संजय चौधरी

हरिद्वार, 18 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को राजधानी देहरादून में ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को वापस लिया जाए। ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए। गन्ना मूल्य का 500 रूपए कुंतल निर्धारित किया जाए। पहाड़ में चकबंदी की जाए एवं जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पहाड़ के किसानो को होम स्टे योजना का लाभ दिया जाए। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश मैं जैविक केंद्र खोले जाएं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नेचुरल माल्टा, बुरांस आदि पेय पदार्थो की फैक्ट्री लगायी जाए। संजय चौधरी ने मांग की कि जनपद उधम सिंह नगर के किसानों की जमीनों के विवाद का समाधान किया जाए एवं धान क्रय केंद्र समय पर खोले जाएं। ट्रैक्टर व मोटर साइकिल पर 15 साल की समय सीमा को खत्म किया जाए। संजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार को चेताने के लिए 21 अगस्त को विशाल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मनोज सोहीं ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार को गंभीरता से किसानों की मांगों का संज्ञान लेना चाहिए। स्मार्ट मीटर से आने वाले बिलों को लेकर किसानों एवं लोगों में भय बना हुआ है। स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिया जाए और ट्यूबवेल के लिए बिजली फ्री की जाए। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई अच्छे तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। प्रैसवार्ता में कर्म सिंह, सरदार जीतू सिंह, विजय शास्त्री, सरदार सुरेंद्र सिंह, खालसा कलम सिंह, रवि कुमार, रामपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद राठी, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 5 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views