बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

हरिद्वार, 6 फरवरी 2025 – मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय सक्सेना – ग्रामोत्थान परियोजना एवं बहादराबाद विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्री मानस मित्तल, सहायक प्रबंधक लेखा श्री बंबेंद्र रावत, वाई पी-केएम आईटी श्री अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह संगठन लेमन ग्रास से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बाजार में विपणन कर रहा है ।

भ्रमण के दौरान, Ayooh नेचुरल के डायरेक्टर श्री अभय जी ने डीपीएम एवं बीडीओ महोदय को संस्था के बारे एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेमन ग्रास के ऑयल कलेक्शन, प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा संचालित की जाती है। इस अवसर पर अधिकारियों ने उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया को समझा और इसके बाजार संभावनाओं पर भी चर्चा की।

लेमन ग्रास उत्पाद निर्माण एवं विपणन प्रक्रिया:-

डायरेक्टर श्री अभय जी ने विस्तार से बताया कि Ayooh नेचुरल किस प्रकार से लेमन ग्रास के तेल से विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे – आवश्यक तेल (Essential Oils), साबुन, हर्बल उत्पाद, सुगंधित तेल, और प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन (Natural Cosmetics) का निर्माण किया जाता है। इन उत्पादों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जाता है ।

यूनिट संचालन में आने वाली चुनौतियां एवं संभावित समाधान:-

बीडीओ बहादराबाद श्री मानस मित्तल ने इस यूनिट को संचालित करने में आने वाली चुनौतियों और बॉटलनेक्स (बाधाओं) की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

GROTH सेंटर में Ayooh नेचुरल की भागीदारी:-

इस निरीक्षण के दौरान यह भी चर्चा हुई कि Ayooh नेचुरल किस प्रकार से ग्रोथ सेंटर में बनने वाली लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट के विकास में योगदान दे सकता है। बीडीओ बहादराबाद श्री मानस मित्तल ने सुझाव दिया कि यदि यह संगठन ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करे तो इससे स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs), और नवोदित उद्यमियों को इस क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

डीपीएम ग्रामोत्थान परियोजना श्री संजय सक्सेना ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत Rural enterprise promotion को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें लेमन ग्रास और अन्य औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि Ayooh नेचुरल, ग्रामीण उद्यमियों और किसानों को प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की ट्रेनिंग प्रदान करे, तो इससे इस सेक्टर में और अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

भविष्य की योजना और सहयोग के अवसर:-

बैठक के दौरान यह सहमति बनी कि Ayooh नेचुरल और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेमन ग्रास उत्पादों का अधिक से अधिक प्रसंस्करण स्थानीय स्तर पर हो और किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिले।

डीपीएम एवं बीडीओ बहादराबाद ने Ayooh नेचुरल के कार्यों की सराहना की और निर्देशित किया कि ग्रोथ सेंटर में बनने वाली लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि यह यूनिट सफलतापूर्वक आगे बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views