बीएचईएल की उन्नति में हिंदी का अहम योगदान है*” – *रंजन कुमार* (*बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन*)  

हरिद्वार, 07 अक्टूबर: बीएचईएल हरिद्वार में जुलाई, अगस्त तथा सि‍तंबर माह में आयोजित की गई, विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए, राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख, श्री रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि बीएचईएल की उन्नति में हिंदी का अहम योगदान है । उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार के सभी कर्मचारी राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति समर्पित हैं । श्री रंजन ने कहा कि ये सामूहिक प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि हरिद्वार इकाई को हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु, लगातार विभिन्न मंचों से सम्मानित किया जा रहा है । इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए, हरिद्वार प्रभाग में गत वर्ष के दौरान आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी गतिविधियों एवं व‍िशिष्‍ट उपलब्‍धि‍यों पर प्रकाश डाला ।

समारोह में श्री रंजन कुमार तथा श्री संतोष कुमार गुप्ता ने, राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं, विभागीय राजभाषा वैजयंती, राजभाषा चक्रों के विजेताओं तथा बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को, स्‍मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए । कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल हरिद्वार की गृह पत्रिका “भेल गंगा” का विमोचन किया गया तथा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई । साथ ही समारोह में उपस्थित लोगों ने अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने की प्रतिज्ञा भी ली ।

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पार्थ सारथी गौड़ा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्‍यक्‍त किया । कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह तथा कार्यपालक (मानव संसाधन) सुश्री अवनि माहेश्वरी द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views