बास्केटबॉल मैच में रेड आर्मी ने सीआईएसफ पर जीत हासिल की

हरिद्वार।

मां गंगा ऑल इंडिया इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरा दिन पहला मैच रेड आर्मी और सीआईएसएफ के बीच खेला गया। रेड आर्मी ने 87–35 से मैच में जीत हासिल की। दूसरा मैच एयरफोर्स और वेस्टर्न रेलवे के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में वेस्टर्न रेलवे ने 67–86 से जीत दर्ज की।

शुक्रवार को बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कपल राज मिन्हर्ष, चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहता, सचिव जुगराज सिंह आदि ने टूर्नामेंट में पहुंच कर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की। दूसरे दिन नॉर्दर्न रेलवे उत्तराखंड और उत्तराखंड के बीच हुए मैच में नॉर्दर्न रेलवे ने 65–44 से जीत दर्ज की।सीआईएसफ और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने 43–77 से जीत हासिल की। ईस्टर्न रेलवे और दिल्ली के बीच आयोजित मैच में ईस्टर्न रेलवे ने 73–59 से जीता। हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि प्रतियोगिता चार दिन चलेगी। 20 अक्तूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।प्रतिदिन दो पाली में चार मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर सुधीर मेहता, हरेंद्र सिंह, मनदीप ग्रेवाल, विकास तिवारी, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 3 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 5 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 12 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 9 views