पीएचडी चैम्बर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित एग्रो एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 27 जून। देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड पीएचडी चैम्बर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित एग्रो एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और उत्पादों से जानकारी ली।

अपने सम्बोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में इस प्रकार के विचारशील और दूरदर्शी सम्मेलन का आयोजन होना, हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह केवल संवाद का मंच नहीं है, बल्कि अवसरों के नए द्वार खोलने वाली पहल है और हमारे कृषि क्षेत्र को निर्यात केंद्रित शक्ति में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में उच्च मूल्य की फसलों, जैविक उत्पादों, औषधीय पौधों, मसालों, मिलेट्स और बागवानी फसलों की अपार संभावनाएं हैं। चाहे वो पौड़ी की लाल चावल हो, चमोली की हल्दी, अल्मोड़ा का राजमा हो या उधमसिंह नगर के सब्ज़ियां, ये उत्पाद अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, अपनी जैव विविधता, उपजाऊ मिट्टी और स्वच्छ पर्यावरण के कारण, कुदरती तरीके से कृषि उत्पादों का स्वर्ग है। हर उत्पाद में गुणवत्ता और शुद्धता का अनोखा संगम है। आज हम इसी सामग्री को दुनिया भर में पहुँचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर, किसान उत्पादक संगठनों, कृषि तकनीकी मिशन, मिशन ऑर्गेनिक उत्तराखण्ड तथा स्कीम ऑफ़ प्रॉसेसिंग पार्क्स आदि की शुरुआत कर चुकी है। हमारा उद्देश्य किसान को कच्चा माल बेचने तक सीमित न रखकर, उन्हें वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग और ग्लोबल मार्केट तक पहुँचाने का है। राज्य की उपजों को निर्यात करने जैसे अहम मुद्दों पर भी सम्मेलन में चर्चा हुई।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी, नाबार्ड के सीजीएम पंकज यादव, पीएचडी चैम्बर के चेयरमैन हेमंत कोचर, रितेश कुमार सिंह, अतुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views