निष्पक्ष परीक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : श्री महन्त रविन्द्रपुरी  

हरिद्वार 22 दिसंबर 2025

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी जी महाराज द्वारा विश्वविद्यालयी परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों का औचक निरिक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन, आधारभूत संरचना, अनुशासन तथा परीक्षा केंद्र की व्यवस्थागत तैयारी का भी अवलोकन किया गया। एस एम जे एन पी जी कॉलेज में विगत 6 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा हैं। औचक निरीक्षण में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने महाविद्यालय में चल रही कदाचार-मुक्त, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित परीक्षा संचालन की सराहना की तथा प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा को बेहतर व्यवस्था के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि साफ-सुथरी परीक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी, क्षमता और परिश्रम का मूल्यांकन करते हैं, जिससे उनका भविष्य मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने जोर दिया कि निष्पक्ष परीक्षा उन विद्यार्थियों को भी आगे और अधिक परिश्रम व लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा देती है जिनकी तैयारी अपेक्षाकृत कम रह जाती है।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views