नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपियों की बेल अर्जी रद्द 

हरिद्वार। सुरेन्द्र शर्मा

15 वर्षीय लड़की से लगातर दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी एफटीएससी/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि बीते साल कोतवाली लक्सर क्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता से पांच आरोपी युवकों पर लगातार दुष्कर्म व मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया था। केस की विवेचना के दौरान पुलिस ने वादी मुकदमा फारुख व अन्य तीन आरोपियों की भूमिका का खुलासा किया था। विवेचक ने मुख्य आरोपी समेत नौ आरोपियों का विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।एक आरोपी अब्दुल रहमान की जमानत अर्जी पूर्व में विचारण कोर्ट से रद्द हो चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता ने अपनी आपबीती में आरोप लगाया था कि आरोपी मुनीश पुत्र जाहिद,अहसान पुत्र इकबाल,अरशद पुत्र इबादत अली अब्दुल रहमान व नसीम उर्फ कल्लू पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबकि वादी मुकदमा फारुख, ग़ुलशाद,अहसान पुत्र सैय्यद व नफीस पर पीड़ित लड़की से पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगवाकर अवैध धन वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाया है।विचारण कोर्ट में पीड़ित लड़की समेत दो गवाह परीक्षित करा दिए गए हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विचारण कोर्ट न्यायाधीश ने तीन आरोपियों मुनीश,अहसान पुत्र इकबाल व अरशद की जमानत अर्जी रद्द कर दी है

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views