नहीं थम रहा सैनी आश्रम को लेकर जारी विवाद

तीन अगस्त को महासभा में समाज को वास्तविकता से अवगत कराएंगे-मनोज सैनी

पुरखों द्वारा बनाए गए आश्रम को खुर्दबुर्द नहीं होने देंगे समाज के युवा-तेजप्रताप सैनी

हरिद्वार, 26 जुलाई। सैनी आश्रम को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आश्रम से जुड़े एक गुट ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दूसरे गुट पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मनोज सैनी ने कहा कि आश्रम में भारी अनिमितताएं चल रही हैं। प्राचीन आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। फर्जी तरीके से प्रस्ताव पास कर और कूट रचित दस्तावेजों से समाज के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेज के आधार पर अन्य लोगों को बिना बताए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। जिसे समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। 3 अगस्त को सैनी आश्रम में समाज की विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा और लोगों को वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। समय सिंह सैनी ने कहा कि आश्रम के हिसाब किताब में भारी अनियमितताएं हैं। ऑडिट में तमाम हेराफेरी सामने आयी है। समाज की संपत्ति को निजी स्वार्थ के लिए खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। बंद कमरों में फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित किया जा रहे हैं। डा.राजेश सैनी ने कहा कि अनियमितताओं का विरोध कर रहे लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा है। लेकिन समाज पीछे नहीं हटेगा और आश्रम को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। तेजप्रताप सैनी ने कहा कि सैनी समाज का युवा अपने पुरखों द्वारा स्थापित आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने देगा। आश्रम को कब्जाने के प्रयास में लगे लोगों के चेहरे सैनी समाज के सामने बेनकाब किए जाएंगे और उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान नवीन सैनी, डा.संजीव सैनी, डा.राजेश सैनी, आदि ने भी विचार रखे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views