धोखाधड़ी में वांछित चल रही महिला आरोपी को रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर से धरा

*फर्जी कागजात लगाकर यस बैंक हरिद्वार में शाकुंभरीऑटोमोबाइल के नाम से फर्जी खाता खोलकर वाहन लोन के नाम पर लिए थे 36 लाख*

*वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा,पकड़ी गई महिला लंबे वक्त से चल रही थी वांछित*

*धोखाधड़ी के इस मामले में 09 आरोपियों को पहले ही भेजा चुका है जेल*

*शाखा प्रबंधक ने लगाए थे कुल 77 लाख रुपये का फर्जी लोन लेने के आरोप*

दिनांक 27/06/2023 को अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कटहरा बाजार ज्वालापुर के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट की दी हुई लिखित तहरीर पर कुल 13 महिला एवं पुरुषों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र कर कूट रचित दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी से अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से 77 लाख रुपए का वाहन लोन लेने व वापस जमा न करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या-481/2023 धारा 420, 467,468,471,120बी भा0द0वि पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना में जुटी कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गहराई से पूरे मामले की जाच पड़ताल करते हुए इस मामले में एक के बाद एक कुल 09आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने पुनः प्रयास शुरु करते हुए दिनांक 01/06/2025 को वांछित चल रही महिला आरोपित को रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण आरोपित-*

अनीता पत्नी विक्रम विश्वकर्मा निवासी मोहल्ला गुसाई तालाब मिर्जापुर थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रामधाम कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1-निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार

2-अपर उप निरीक्षक पायल तोमर

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views