दून विहार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 06 दून विहार में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के तहत रुपये 82 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में फलदार वृक्ष का रोपण किया और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने सामुदायिक भवन का नाम डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” का संकल्प लेकर राज्य सरकार लगातार जनसेवा में कार्यरत है। मंत्री जोशी ने इस अवसर पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को भी याद किया और कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था। मंत्री ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जब भी अवसर मिलता है, सेवा ही करता है। इस दौरान उन्होंने दून विहार क्षेत्र की सीवर लाइन और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भी स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, अरुण शर्मा, निशा शर्मा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी, अभिमन्यु कुमार, विजय शर्मा, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, भावना बिष्ट, रेखा राजपूर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views