दीपावली पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का देशवासियों को संदेश ‘फ्रेंडली दीपोत्सव मनाएं, मिट्टी के दीए जलाएं’

हरिद्वार, दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि दीपोत्सव को पारंपरिक, पर्यावरण मित्र और सामूहिक सद्भावना के साथ मनाएं।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व को हमें भारतीय संस्कृति की गरिमा के अनुरूप मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “दीपावली के अवसर पर हम सभी को अपने घरों और मंदिरों में मिट्टी के दीए जलाने चाहिए, जिससे न केवल परंपराओं का संरक्षण होगा बल्कि स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को भी आर्थिक सहयोग मिलेगा।”

उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखों से दूरी बनाने और प्राकृतिक संसाधनों की बचत की अपील की।हमें ऐसा दीपोत्सव मनाना है जो सभी के लिए आनंददायक, सुरक्षित और प्रकृति-संरक्षक हो।

इस अवसर पर उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेतृत्वकर्ताओं के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हैं। चाहे वह बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, धार्मिक पर्यटन का विस्तार हो या युवाओं के लिए रोजगार सृजन — सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने यह भी कहा कि हरिद्वार जैसे पवित्र नगर में दीपावली का पर्व आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मंदिरों में दर्शन करते समय स्वच्छता और अनुशासन का पालन करें।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए कहा, “प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।”

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 4 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views