दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद हरिद्वार में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद ऐतिहासिक और शानदार विजय प्राप्त की है।

आज इस ऐतिहासिक जीत की खुशी के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर पटाखे फोड़कर,मिठाई बांटकर इस शानदार जीत का उत्सव व जश्न मनाया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन हितैषी नीतियों की जीत है और अहंकारी भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल के कुशासन से दिल्ली की जनता की मुक्ति है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि दिल्ली की जनता पिछले १० वर्षों से देश की विकास यात्रा में शामिल होने की राह देख रही थी। आज की इस जीत ने दिल्ली को देश की विकास यात्रा में शामिल करने के रास्ते खोल दिए हैं।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि २७ वर्षों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष की विजय है। आज से दिल्ली में एक नया सवेरा हुआ है। महापौर श्रीमती किरण जैसल ने बताया कि यह विजय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ जयपाल सिंह, योगेश चौहान, लव शर्मा, विकास तिवारी, अनु कक्कड़, अनिल अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैयर, राजेश शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, राजकुमार अरोड़ा, सुभाष चंद, पुरूषोतम शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन चौहान, नकली राम सैनी, अभिनव चौहान, प्रीति गुप्ता, सुनील पांडे, आकाश भाटी, आकाश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विशाल गर्ग, राजन मेहता, धीरेन्द्र गुप्ता, मनोज गौतम, सचिन कुमार, ललित रावत, मोनिका सैनी, निशा नौडियाल, आशी भारद्वाज, ममता नेगी, भूपेंद्र कुमार, विनीत जोली, दीपक शर्मा, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, मृदुला सिंगल, रेनू शर्मा, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, गौरव वर्मा, तुशांक भट्ट, लोकेश पाल, धीर सिंह, भोला शर्मा, विकल राठी, ओमकार जैन आदि पार्षदगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 6 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 10 views