त्रासदी पर श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज की संवेदना

हरिद्वार। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में हाल ही में घटित त्रासदी ने पूरे प्रदेश को शोक में डाल दिया है। इस आपदा में हुए जनधन के नुकसान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा, “धराली में हुई इस त्रासदी से मन अत्यंत व्यथित है। इस संकट की घड़ी में मैं पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी प्रभावित लोग सुरक्षित रहें और शीघ्र इस कठिन समय से उबर सकें।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पूरी निष्ठा से लोगों की सहायता में जुटे हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views