ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार

*सीएम धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट अपील*

*भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर वोट अपील की। रोडशो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

  • Related Posts

    प्रियंका बनी बैंक पी ओ । एस एम जे एन ने आयोजित किया भाव पूर्ण विदाई समारोह

    एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आज प्रियंका चड्ढा को परिवीक्षण अधिकारी के रूप में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस के बत्रा ने विदाई समारोह…

    पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वनीकरण आवश्यक 

    हरिद्वार 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय एस एम जे एन महाविद्यालय में आज वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने धरती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियंका बनी बैंक पी ओ । एस एम जे एन ने आयोजित किया भाव पूर्ण विदाई समारोह

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 3 views

    पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वनीकरण आवश्यक 

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 5 views

    इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए: सीएम धामी

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 5 views

    एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2025‘ में 147 छात्रों का चयन

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 5 views

    चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां 25 अप्रैल तक पूरी करना सुनिश्चित करें: डीएम 

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 5 views

    जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम नसीरपुर कला में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन    

    • By Admin
    • April 22, 2025
    • 5 views