ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीना गुना होगी विकास की रफ्तार

*सीएम धामी ने बनबसा में रोड शो कर जनता से की वोट अपील*

*भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर वोट अपील की। रोडशो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 7 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views