जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में जीत कर लौटे गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों का हुआ स्वागत

हरिद्वार 8 दिसंबर।

गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों ने जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 6 और 7 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित की गयी थी, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य दस राज्यों के छात्र-छात्राओं ने ब्रास और पाइप बैंड में भाग लिया। गायत्री विद्यापीठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस शानदार जीत के बाद, गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों का शांतिकुंज में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या और श्रद्धेया शैलदीदी सहित शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने नौनिहालों पर पुष्प वर्षा की और उनका सम्मान किया।अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि यह सफलता न केवल गायत्री विद्यापीठ के लिए, वरन् उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव की बात है। हमारे बच्चों ने जोनल स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रद्धेया शैलदीदी ने बच्चों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें बधाई दी। साथ ही शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी जी, गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित अनेक लोगों ने नौनिहालोंकी मेहनत व लगन की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views