सद्विचार से राष्ट्र का जागरण संभव: चंपत राय

अकल्पनीय सौभाग्य का है यह समय: डॉ चिन्मय पण्ड्या

देसंविवि द्वारा तैयार युगऋषि पूज्य आचार्यश्री की आकृति पर होलोग्राम का विमोचन

हरिद्वार 8 दिसंबर।

विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष श्री चंपतराय जी ने कहा कि हमें अपने समाज को अखंड बनाए रखने के लिए सदैव अपनी परंपराओं, जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान हैं और इन्हीं के माध्यम से हम समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। तभी समाज और राष्ट्र का जागरण संभव है।

वे देवसंस्कृति विश्व विद्यालय के मृत्युंजय सभागार में आयोजित ज्योति कलश यात्रा कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में उप्र के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक गायत्री परिवार के कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्त्तागण शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव श्री चंपतराय जी ने कहा कि जो समाज से कट गया, उसका पतन होते हुए चला जाता है।

इससे पूर्व देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति के साथ मिलकर कार्य करना सबसे बड़ा सौभाग्य है, क्योंकि हम भगवान की दिव्य प्रेरणा से उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना श्रम, समय लगा रहे हैं। यह समय वास्तव में अकल्पनीय सौभाग्य लेकर आया है, क्योंकि आज हम सब मिलकर युगऋषि पूज्य आचार्यश्री द्वारा प्रज्वलित दिव्य अखण्ड ज्योति के प्रकाश से जन-जन को आलोकित करने जा रहे हैं। ज्योति अब ज्वाला बन सम्पूर्ण राष्ट्र को प्रकाशित करने जा रही हैं। उप्र के परिवहन राज्यमंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार का नारा हम बदलेंगे, युग बदलेगा अब चरितार्थ होते दिखाई दे रहा है। वहीं सायंकालीन सभा में शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी, प्रो विश्वप्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

युवा आइकॉन डॉ पण्ड्या ने विहिप उपाध्यक्ष श्री चंपतराय एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी, यूके के स्वामी राजेश्वर जी, गुजरात के पूर्व डीआईजी श्री डी.जी. वंजारा, अपर निदेशक श्री राजेश अहिरवार को गायत्री महामंत्र लिखित उपवस्त्र, स्मृति चिह्न, युग साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा आइकॉन डॉ पण्ड्या एवं अतिथियों ने युगऋषि पूज्य आचार्यश्री की आकृति में होलोग्राम आदि का विमोचन किया।

इससे पूर्व विहिप उपाध्यक्ष श्री चंपतराय जी एवं परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह एवं अतिथियों ने विवि के विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया। अतिथियों ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक आदर्श कार्य बताया।

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 5 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views