जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन के मध्य अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

*व्यापारियों द्वारा नाली के बाहर दुकान न लगाने एवं सड़क पर अतिक्रमण न करने पर बनी सहमति।*

*हर की पैड़ी क्षेत्रार्न्तागत पार्किंग की जाने वाले दो पहिया वाहनों को पार्क करने के लिए हर की पैड़ी शैल क्षेत्र एवं अपर बाजार के व्यापरियों के दो पहिया वाहनों को भीमगौड़ा टेलिफोन एक्सजेंज के पास उपलब्ध स्थान पर पार्क किए जाने पर बनी सहमति।*

हरिद्वार 01 अगस्त 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने हरिद्वार नगर एवं हर कि पैड़ी क्षेत्रार्न्तागत किये गये अतिक्रमण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया इस दौरान जिलाधिकारी ने मेंला अधिकारी एवं सचिव एचआरडीए एवं पुलिस के अधिकारियों को व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ अतिक्रमण को हटाने के सम्बन्ध में बैठक करने के निर्देश दिये गये थे। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर मेंलाधिकारी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर एचआरडीए मनीष कुमार सिंह एवं सीओ सीटी शिशुपाल नेगी मौजुद रहें।

अपर मेंला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैठक में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर क्षेत्र एवं हरकी पैड़ी क्षेत्र को साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी न हो तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाये इसके लिए यह जरूरी है कि सड़क किनारे, हरकी पैड़ी व विभिन्न धार्मिक क्षे़त्रान्तर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने सभी व्यापारियों से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने सभी व्यापरियों से अपेक्षा की है कि नाली ऊपर एवं सड़क के किनारे किसी भी व्यापारी द्वारा अपना सामान नही लगाया जाएगा जिस पर सभी व्यापरियों द्वारा यह मांग की गयी कि नाली के ऊपर उन्हें सामान लगाने दिया जाये, नाली के बाहर सड़क पर किसी भी व्यापारी द्वारा कोई भी सामान नही लगाया जाएगा तथा सभी व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। अपर मेंला अधिकारी ने यह भी अपेक्षा कि है कि हरकी पैड़ी क्षेत्रान्तर्गत वाहन पार्क न किये जाये। उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र के व्यापाायिों शैल क्षेत्र एवं अपर बाजार के व्यापरियों के दो पहिया वाहनों को भीमगौड़ा टेलिफोन एक्सजेंज के पास उपलब्ध स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करायी जाएगी, जिस पर सभी व्यापरियों द्वारा सहमति दी गयी।

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा दिये जाने वाले अस्थायी विद्युत कनेक्शनों के कारण अतिक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने ऐसे विद्युत कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए हटाने की मांग की गई। जिस पर अपर मेंला अधिकारी ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विद्युत विभाग को इस सम्बन्ध में ऐंसे टेम्परेरी कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए एक सप्ताह के भीतर हटावाने की कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि अस्थाई दुकानें लगायी गई जैसे रोडी़बैल वाला, भीगौड़ा, वैरागी कैम्प में कल से हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी तथा दस दिन के भितर सभी क्षेत्रों अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर ली जायेगी तथा इन क्षेत्रों में फिर से अस्थाई अतिक्रमण न हो इसके लिए पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात कर दिये जाएगें।

बैठक में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, सीओ सीटी शिशुपाल नेगी, संरक्षक व्यापार मंण्डल जेपी बड़ोनी, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव नय्यर, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल राजीव पराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल तेज प्रकाश साहु, महानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सेठी, महामंत्री व्यापार मण्डल अमन शर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल संदीप शर्मा सहित अन्य व्यापार मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 8 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views