जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई 

हरिद्वार 02 अगस्त 2025- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि समिति से जुड़े सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि एण्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग द्वारा रेश्क्यू किये जाने वाले बच्चों तथा महिलाओं को समय से घर भेजने हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाल मजदूरी से मुक्त कराये गये बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित हो तथा बच्चों को घर भेजे जाने वाले बच्चों का फोलोअप लिया जाये। उन्होंने अन्य जनपदों से सम्बन्धित बच्चों की सुपुर्दगी की जानकारी सम्बन्धित जिले के प्रोबेशन अधिकारी तथा सीडब्ल्यूसी को भी अवश्य उपलब्ध कराने तथा सीडब्ल्यूसी से समय-समय पर बच्चों की गतिविधियों की जानकारी लेने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बच्चों के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने खेल में रूचि लेने वाले बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग हेतु समय से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश जिला क्रीडा अधिकारी को दिये। उन्होंने समय-समय पर बच्चों का हैल्थ चेकअप करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाल विवाह से सम्बन्धित सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा जनपद में एक भी बाल विवाह न हो। उन्होंने बाल संरक्षण गृह एवं शेल्टर हॉम्स के पात्र बच्चों ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने समय-समय पर होने वाले निरीक्षणों की आख्या तथा कम्पलायंस रिपोर्ट की प्रति सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये। उन्होंने माह वार निरीक्षण, कम्पलायंस, रिपोटर््स आदि का चार्ट बनाकर सीडीओ, डीएम, सचिव जिला विधिक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आदित्य कुमार, एएलसी प्रशान्त कुमार, सहित अन्य सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 12 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 14 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views