जन भावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर हरिद्वार के जनमानस ने किया मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त

*विकास के साथ विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : सीएम*

प्रदेश के विभिन्न स्थानों का जन भावना के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर विधायक प्रदीप बत्रा तथा पूर्व विधायक यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनमानस ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में बदलाव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया है।

लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न स्थानों का नामकरण भारतीय संस्कृति की पहचान के अनूरूप जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारे पूर्वजों द्वारा जो विरासत हमें प्राप्त हुई है हम उसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर वह निर्णय जो हमारे प्रदेश, जनता और भारतीय संस्कृति के हित में होगा उसको लेने से हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारत का नाम विश्व पटल पर गुंजायमान हो रहा है उसी तरह से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में हमारी सरकार ने विगत 3 वर्षों से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण का बने हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल व प्रणव कुंवर चैंपियन सहित हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एस एम जे एन कॉलेज में ‘विजय दिवस’ पर वीरों को नमन

    हरिद्वार 16 दिसंबर एस एम जे एन पी जी कॉलेज में आज 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत की याद में ‘विजय दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के…

    14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का हुआ शुभारंभ

    *दिनांक 16.12.25 से 19.12.25 तक मेजबान हरिद्वार पुलिस आयोजित करेगी प्रतियोगिता* *पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती बनी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि* *एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस एम जे एन कॉलेज में ‘विजय दिवस’ पर वीरों को नमन

    • By Admin
    • December 16, 2025
    • 3 views

    14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का हुआ शुभारंभ

    • By Admin
    • December 16, 2025
    • 3 views

    रानीपुर पुलिस ने नशा तस्कर को 8.20 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया

    • By Admin
    • December 16, 2025
    • 3 views

    जापानी संत आदित्यानंद पुरी बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर 

    • By Admin
    • December 15, 2025
    • 3 views

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 4 views

    47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 4 views