विवेक विहार व्यापार मंडल का गठन, बलराम सेठ बने अध्यक्ष

हरिद्वार। बुधवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक दुकान में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विवेक विहार व्यापार मंडल का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संरक्षक पद के लिए प्रभात किशोर और रिशु चावला, अध्यक्ष पद के लिए बलराम सेठ, महामंत्री के रूप में ऋषभ शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, तथा कोषाध्यक्ष के रूप में आदित्य बंसल को निर्विरोध चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम सेठ ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, महामंत्री अमन शर्मा और कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि विवेक विहार व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में कार्य करेगा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापार मंडल प्रशासन से समन्वय स्थापित करेगा।

शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

व्यापारियों ने इस नए संगठन के गठन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह संगठन क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में अरुण चंदोरिया, कुणाल कुमार, दर्पण बेदी, अनुज, विशाल, निशु, समीर, राजेश खत्री, मोनू,देव, मिलन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 5 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद को सात अखाड़ों का समर्थन, कुंभ 2027 हमारी अगुवाई में होगा: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 7 views