ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लोक सूचना अधिकारियों का दो द्विवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

*हरिद्वार ब्यूरो*

डा०आर०एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लोक सूचना अधिकारियों को दो द्विवसीय प्रशिक्षण कुशलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रशिक्षण में विभागों के अपीलीय अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा दीप जलाकर किया गया ।

समापन अवसर पर सीडीओ आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हरिद्वार के०एन०तिवारी एवं जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार वेद प्रकाश द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा सूचना की लोक सूचना अधिकारियों और अपीलीय अधिकारियों को सभी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की सूचनाओं को स्वतः प्रकट करते हुए जनमानस हेतु सुगमता एवं सरलता से सूचना उपलब्ध कराने हेतु तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना समयबद्धता के साथ दी जाए। उतनी ही सूचना उपलब्ध कराई जाए जितनी सूचना मांगी गई हो, कम या आधी अधूरी सूचना कभी नहीं देनी चाहिए। सूचना स्पष्ट व सरल भाषा में होनी चाहिए। किसी भी लाइन का डबल अर्थ न निकलता हो। यह प्रयास करना चाहिए कि आवेदक प्राप्त सूचना से संतुष्ट हो और अपील करने की आवश्यकता न पड़े।

इस संदर्भदाता के रूप में श्री प्रमोद पाण्डेय जिला युवा कल्याण एवं प्रा०२०द०अधिकारी, श्री संदीप गुप्ता, वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार श्री विनोद प्रसाद मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी, श्रीमती सरिता उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने सूचना अधिकार अधिनियम के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यकम के संयोजक में श्री मौ० इमरान अन्सारी, वरिष्ठ सहायक, श्री गगनदीप रावत, प्रधान सहायक (नाजिर), श्री उमर फारूख, कनिष्ठ सहायक, कपिल शर्मा, कम्यूटर प्रोग्रामर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 8 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 10 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 10 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views