गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून,02 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों तेजी के साथ करने और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने की भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान तथा सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के लिए इस धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम में अंतिम चरण फिनिसिंग का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि हमारे अमर बलिदानियों की शौर्य गाथाओं के प्रतीक उत्तराखंड का पंचमधाम सैन्यधाम जल्द ही वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा यह सैन्य धाम निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को देश भक्ति हेतु प्रेरित करने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 5 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views