हरिद्वार के विकास को समर्पित है भाजपा सरकार : अनिरूद्ध भाटी

गणमान्यजनों की उपस्थिति में क्षेत्र के निवृत्त पार्षद ने नारियल फोड़कर किया लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सृष्टि गली में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ

हरिद्वार, 02 दिसम्बर। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हरिद्वार के समग्र विकास को तत्पर है। हरिद्वार में स्थानीय विधायक मदन कौशिक के प्रयास से सभी क्षेत्रों में सीवर, सड़क, नाली निर्माण के कार्य युद्ध स्तर पर सम्पन्न हो रहे हैं। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता रहे नि0 पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने गणमान्यजनों की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सृष्टि गली में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र के सभी मौहल्लों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मुखिया गली निर्माण के पश्चात आज सृष्टि गली में सीसी मार्ग निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो रहा है जिसके लिए क्षेत्र की जनता विधायक मदन कौशिक की आभारी है।

समाजसेवी हंसराज आहूजा व रवि जैन ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद के रूप में अनिरूद्ध भाटी ने समाज कार्यों की मिसाल कायम की है। क्षेत्र में चिकित्सालय निर्माण, पार्क निर्माण के साथ-साथ सड़क व पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर हुई है।

भाजपा नेता नीरज शर्मा व प्रमोद पाल ने कहा कि भाजपा शासन में हरिद्वार में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। भाजपा के पार्षद से लेकर सांसद तक सभी जन प्रतिनिधि जनसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। कांग्रेस के नेताओं को मात्र चुनावों में ही जनता की याद आती है।

व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय पाल व कोषाध्यक्ष आशु आहूजा ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तरी हरिद्वार में विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। कांग्रेस शासन में उनके पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक ने उत्तरी हरिद्वार में विकास का एक भी कार्य नहीं किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, भाजपा नेता नीरज शर्मा, प्रमोद पाल, समाजसेवी सुमन बब्बर, रवि जैन, हंसराज आहूजा, गौरव खन्ना, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, कुणाल, शिवम शर्मा, हरीश साहनी, जितेन्द्र गुप्ता, आदित्य यादव, सोनू पण्डित, जितेन्द्र यादव, वैद्य उमेश वेदी, गौरव अग्रवाल, राघव ठाकुर, विजय शर्मा, रूपेश शर्मा, आशु आहूजा, रिंकू डोगरा, श्रवण कुमार, राजेन्द्र यादव, राम सक्सेना, शरद यादव, सूरज पाल, गोपी सैनी समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views