गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका मंदिर परिसर से यह ट्रक विधिवत पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए भेजा गया। कपाट खुलने पर इसी सामग्री से बने प्रसाद का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। बुधवार को निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर से ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खाद्य सामग्री से तैयार प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को भी वितरित किया जाएगा, जिससे धार्मिक आस्था और सेवा परंपरा आगे बढ़ेगी।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि हर वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहले जिस प्रसाद का भोग लगाया जाता है, वो हरिद्वार की मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगाया जाता है। इसलिए खाद्य सामग्री से ट्रक भरकर हरिद्वार से गंगोत्री धाम भेजा गया है। उनकी मां गंगा और मां मनसा देवी से यही कामना है कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर दिव्य और भव्य तरीके से संपन्न हो। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की ओर से भव्य और दिव्य तैयारियां की गई है। 18 अप्रैल को मां गंगा की दिव्य उत्सव डोली यात्रा मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात आगामी 19 अप्रैल को 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भेजी गई खाद्य सामग्री से बने प्रसाद से भोग लगाया जाएगा और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने मां गंगा और मां मनसा देवी से इस वर्ष भी चारधाम आने वाले यात्रियों के लिए सुखद और सुरक्षित यात्रा पूर्ण करने की कामना की है।

मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है जो बीच में किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी। लेकिन गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के प्रयास से इसे फिर से शुरू किया गया है। पिछले कई सालों से यह परम्परा अनवरत जारी है। इसी प्रकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के भोग प्रसाद और भंडारे के लिए खाद्य सामग्री भेजी गई है।

इस अवसर पर श्रीमहंत दिगंबर राज गिरी महाराज, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, सीमा गिरी, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा, डॉ विशाल गर्ग, दीपक गिरी, नमन शर्मा, द्वारका प्रसाद मिश्रा, महेश दूबे, राजेश तिवारी और अमन दूबे आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views