खानपुर के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट

हरिद्वार 31 मई।

मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत शांतिकुंज द्वारा खानपुर ब्लॉक के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के कुल 753 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किट वितरित किए गए। प्रत्येक बैग किट में कॉपियाँ, पेन, पानी की बॉटल आदि आवश्यक शैक्षणिक सामग्री सम्मिलित थी। स्कूल बैग किट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह वितरण कार्यक्रम राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खानपुर के विद्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ सभी बारह विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या एवं व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि द्वारा किया गया।

अपने वर्चुअल संदेश में श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। शांतिकुंज का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएँ। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज की व्यवस्था मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पंड्या ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी आवश्यकताओं को समझकर सहयोग देना ही मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में और भी अधिक छात्रों तक इस सेवा को पहुँचाया जाएगा। व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।

विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना था कि गाँवों में शिक्षा की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। बच्चों को अच्छे बैग और अध्ययन सामग्री मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है। हम आदरणीय डॉ चिन्मय पण्ड्या जी एवं शैफाली दीदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

बताते चलें कि इस योजनांतर्गत देसंविवि के युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या जी के नेतृत्व में प्रथम चरण में विगत २३ मई को खानपुर ब्लॉक के ११ राजकीय विद्यालयों के ९८१ विद्यार्थियों तथा द्वितीय चरण २६ मई को ३३ प्राथमिक विद्यालयों १८१५ छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग किट बांट चुके हैं।

वितरण समारोह के अवसर पर शांतिकुंज से श्री अजय त्रिपाठी, शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता, केहर सिंह, सोनू सिंह, मधुकर सिंह, स्थानीय गायत्री परिवार के परिजन आदि उपस्थित रहे।

इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को दिये गये स्कूल बैग किट-

खानपुर, बादशाहपुर, दल्लावाला, जोगावाला, प्रहलादपुर, सिकंदरपुर, करणपुर, मथाना, बालचंद वाला, कानेवाली, माडावेला आदि शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 8 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 10 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 10 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views