कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पहुंचकर स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच संतों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और आध्यात्मिक ऊर्जा से जनसेवा के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।

इस अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने भी मंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को सदैव धर्म, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर चलते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद जनसेवा में शक्ति प्रदान करता है।

कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, पार्षद आकाश भाटी,हर्ष वर्धन जैन, विदित शर्मा, राम अवतार शर्मा, हन्नी अग्रवाल,बागेश्वर पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर में मंत्री के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views