कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 12 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सेब उत्पादक किसानों को समय पर यूनिवर्सल कार्टन (सेब की पेटियां) उपलब्ध न होने के मामले को गंभीरता से लिया है।

इस संबंध में कृषि मंत्री जोशी ने कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और बागवानी मिशन के निदेशक महेन्द्र पाल को तलब कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि किसानों द्वारा करीब 04 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग की गई थी, जिनमें से जनपद उत्तरकाशी के मोरी एवं आराकोट क्षेत्रों में पेटियां पहुंचा दी गई हैं, जबकि नौगांव सहित अन्य क्षेत्रों में भी अतिशीघ्र आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव के चलते अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगने के कारण इस प्रक्रिया में कुछ विलंब हुआ है।

उद्यान मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की मांग को सर्वोपरि रखते हुए सेब की पेटियां उपलब्ध करायी जाए और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की आवश्यकता के अनुसार सभी जनपदों में जल्द से जल्द पेटियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views