एसबीआई ने वित्तीय समावेशन के लिए शिविर किया आयोजित

*वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा अधिक वित्तीय समावेशन हेतु तीन माह का अभियान संचालित किया जा रहा है*

रुड़की/हरिद्वार 08 अगस्त 2025– वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोहनपुरा शाखा ने ग्राम पंचायत तंशीपुर के सहयोग से तंशीपुर गाँव, रूड़की में संतृप्ति शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक सभी जिलों के ग्राम पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे तीन माह के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।

शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाते खोलना, बचत खातों की पुनः केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत नामांकन बढ़ाना, नामांकन अद्यतन करना तथा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना था। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का दौरा एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय, देहरादून एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, हरिद्वार के अधिकारियों ने किया।

एसबीआई समावेशी विकास और डिजिटल साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आने वाले हफ्तों में आसपास के गाँवों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views