ऋषिकुल /गुरुकुल के कर्मचारियों ने ओ पी डी और चिकित्सालय का मुख्य द्वार बंद तालाबंदी कर अपनी मांगो के लिए प्रदर्शन किया

हरिद्वार, 03 जुलाई 2025 को पूर्व घोषित आंदोलन धरना प्रदर्शन ऋषिकुल/गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय की ओ पी डी को 10 बजे से लेकर 12बजे तक बंद कर कार्यबहिष्कार धरना प्रदर्शन किया ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय का मुख्य द्वार भी बंद रख कर विश्विद्यालय/प्रशासन/शासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

कुल सचिव डा ओ पी सिंह ने आकर बताया कि शासन द्वारा बजट आज शाम तक जारी हो जाएगा किंतु सभी ने कहा कि जब तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आता और स्थायी समाधान नहीं होता है तब तक आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में डा मयंक भटकोती एवं डा देवेश शुक्ला एव डा दीपशिखा,डा संजय त्रिपाठी डा शोभित ने कहा कि जब तक वेतन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के खाते में नहीं आता तब तक आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह, छत्रपाल सिंह, मनीष पंवार , के के तिवारी महामंत्री आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन तालाबंदी की जा रही है जो कि हर तरह से न्यायोचित है क्योंकि जब शासन और विश्विद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के बारे मे नहीं सोच रहा है तो कर्मचारियों को आंदोलन प्रदर्शन करना ही होगा।

नर्सेस एसोसिएशन की सुनीता तिवारी, बीना मठपाल, स्मिता ने कहा हमारा धैर्य जवाब दे चुका अब अन्याय और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं बच्चों की फीस, बैंक से लोन के डिफॉल्टर, राजकीय कर्मचारी होने के बाद इतनी आर्थिक तंगी से गुजरना मानव अधिकारों का हनन है।

धरना प्रदर्शन, तालाबंदी मे डा अवधेश, डा मयंक भटकोती, डा मीना रानी आहूजा मोनिका, डा सुनील कुमार गुप्ता, डा शीतल वर्मा,स्मिता ,सुनीता तिवारी, उपासना, प्रियंका, लविका, वंदना, अंजुम, ममता, नीमा छत्रपाल सिंह ताजबर सिंह मनीष पंवार राकेश चंद्र अनिल कुमार लोकेंद्र अमित प्रबल सिंह, के के तिवारी, डा शैलेन्द्र, विनोद, मनोज, सुमंत पाल, बाला देवी, कैलाशो देवी ब्रिजेश अंकित, कश्मीरी लाल, संदीप त्रिपाठी, ध्रुव प्रजापति,सतीश रोहन पप्पू सहदेव अंकित सतीश इत्यादि शामिल रहे।

दिनेश लखेडा। छत्रपाल सिंह

प्रदेश अध्यक्ष। उप शाखा अध्यक्ष

  • Related Posts

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views