उत्तराखंड किसान मोर्चा ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध

हरिद्वार, 10 अगस्त। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रैस क्बल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गुलशन रोड़ ने कहा कि देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगने चाहिए। किसान आर्थिक रूप से कमजोर है। स्मार्ट मीटर लगने से किसान की परेशानी और बढ़ जाएगी। किसानों का हित देखते हुए सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए। साथ ही उ.प्र.की तर्ज पर उत्तराखंड में भी टयूबवेल की लिए बिजली मु्फ्त दी जाए और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर बिजली विभाग की लूट बंद करायी जाए। गुलशन रोड़ ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर किसान किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश तरक्की करेगा। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी को कमान सौंपी गई। प्रैसवार्ता में धर्मेंद्र चौधरी, अक्षय चौधरी, सुखदेव सिंह, राजपाल सिंह, सतवीर यादव, जॉनी कुमार, रमेश, जमील अहमद, हरमिंदर प्रधान, कानू चौधरी, सुखवीर सिंह, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views