आर्य वानप्रस्थ एवं संन्यास आश्रम, ज्वालापुर में ध्यान केन्द्र का भव्य उद्घाटन

हरिद्वार, 25 सितम्बर 2025 — आर्य विरक्त (वानप्रस्थ+संन्यास) आश्रम, ज्वालापुर में आज एक नव-निर्मित ध्यान केन्द्र का भव्य उद्घाटन किया गया। यह ध्यान केन्द्र आश्रम के वर्तमान प्रधान श्री आर०के० गुप्ता जी के सतत प्रयास, समर्पण व परिश्रम का प्रतिफल है। इस आधुनिक ध्यान केन्द्र की प्रेरणा कन्याकुमारी स्थित ऐतिहासिक विवेकानन्द रॉक के ध्यान स्थल से ली गई है, जिसे नवीनतम तकनीक व सौंदर्यबोध से सुसज्जित किया गया है।

यह केन्द्र सम्पूर्ण श्वेत भवन में निर्मित है, जिसके मध्य भाग में “ॐ” की आकर्षक आकृति स्थापित की गई है। इसमें निरंतर “ॐ” की मध्यम ध्वनि गूंजती रहती है, जो साधकों को शांति, एकाग्रता एवं ध्यान की गहराई में ले जाती है। इस नवाचारपूर्ण ध्यान स्थल को पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण का केन्द्र माना जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर आर्य समाज एवं गुरुकुल नोएडा के प्राचार्य डा० जयेन्द्र जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं उनके कर-कमलों से इस ध्यान केन्द्र का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। साथ ही गुरुकुल विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रख्यात विद्वान प्रो० डा० दीन दयाल वेदालंकार तथा डा० योगेश शास्त्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे।

कार्यक्रम में आश्रम के सभी संन्यासीगण, विद्वतजन, साधक-साधिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। आश्रम के प्रधान श्री आर०के० गुप्ता जी ने इस अवसर पर सभी अतिथियों, संन्यासियों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह ध्यान केन्द्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि आत्मिक साधना का केन्द्र बनेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहाँ आने वाले साधक परम शांति और परमानंद का अनुभव करेंगे।

प्रधान जी ने अपने संबोधन में परमपिता परमात्मा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कृपा और सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views