आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है जिलाधिकारी

*शक्ति नगर बहादराबाद निवासी यादवेंद्र राज सिंह पुत्र श्यामराज सिंह की फरियाद का जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मौके पर किया गया समाधान

*हरिद्वार 22 अगस्त 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आज उप जिला मेला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओ का जायजा लिया गया, निरीक्षण के दौरान शक्ति नगर बहादराबाद निवासी यादवेंद्र राज सिंह पुत्र श्यामराज सिंह जो रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) रोग से पीड़ित है जो अपने उपचार के लिए चिकित्सालय में आए हुए थे, जो चिकित्सालय के मुख्य गेट पर जिलाधिकारी को मिले तथा जिलाधिकारी को अपनी बीमारी के बारे में बताया कि वह रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) रोग से पीड़ित है जिसके कारण चलने फिरने में असमर्थ है तथा वह अपने बुजुर्ग पिता के साथ रह रहे है,उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि उन्हें अंत्योदय योजना का फ्री का राशन मिलता है तथा राशन को प्राप्त करने लिए राशन की दुकान पर जाने में असमर्थ है जिसके लिए उन्होंने राशन को घर तक पहुंचने के लिए जिलाधिति से फरियाद की‌।

जिलाधिकारी ने बीमार यादवेंद्र राज की समस्या का संज्ञान लेते हुए यादवेंद्र को आश्वस्त किया है कि घर पर ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए है कि यादवेंद्र राज सिंह निवासी शक्तिनगर बहादराबाद को स्थानीय सस्ते गले के विक्रेता डीलर के माध्यम से अंत्योदय का राशन यादवेंद्र राज सिंह के घर तक पहुंचने की व्यवस्था कराई जाए,जिससे कि उन्हें कोई समस्या एवं परेशानी न होने पाए।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views