आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, भैंसवाड़ गांव और छमरोली सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा

*काबीना मंत्री ने आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा*

*क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के काबीना मंत्री ने दिए निर्देश*

देहरादून, 21 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फुलेत, भैंसवाड़ गांव, छमरोली, सिल्ला, सरखेत तिमलीमान सिंह और सरोना सुवाखोली मार्ग सहित कई स्थानों पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान तथा पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

भैंसवाड़ गांव में मंत्री ने फुलेत और छमरोली सहित अन्य गांवों के आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सहायता राशि के चैक प्रभावितों को प्रदान किए। उन्होंने आपदा प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फुलेत के भैंकलीखाला गांव में आपदा प्रभावितों से भी संवाद किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मंत्री जोशी ने क्षतिग्रस्त सरोना-सुवाखोली मार्ग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूरा किया जाए।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक, तहसीलदार चमन सिंह, लोनिवि, सिंचाई, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views