आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुविधाओं को बहाल कराने पर मुख्यमंत्री धामी के कार्य सराहनीय: हरविंदर कल्याण

— हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। हरिद्वार में वेद मंदिर आश्रम पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और विकास की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ आपदा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मैदान में उतरकर सुविधाओं को बहाल करने पर सराहना की।

रविवार को हरिद्वार में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने देश के साथ भाजपा शासित प्रदेशों में चल रहे विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में हर वर्ग और हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड में आपदा के साथ विषम परिस्थितियों में जन जीवन को व्यवस्थित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सरकारी मशीनरी की सराहना की। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समान नागरिकता, नकल विरोधी कानून, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त, आपदा में तत्काल राहत कार्य चलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं।

इस मौके पर हरियाणा से समर कल्याण, महेंद्र कैमला, पवन, संजय खैंची, प्रोफेसर बलवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सरपंच, संजय त्यागी, पवन लंबरदार, नरेंद्र, हरिओम, सुल्तान सिंह दरोगा, हरिद्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, चेयरमैन राजीव शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, चेयरमैन सुशील राठी, आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान, बृजमोहन पोखरियाल, सतविंदर सिंह, शुभम सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि शामिल हुए।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views