आखिर किन कारणों से रघु मुनि सहित अन्य संतों को अखाड़ा परिषद ने हटाया,7 दिन में देना होगा जवाब, कानूनी नोटिस मिला,

हरिद्वार/उज्जैन। हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एक और जहां मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तैयारी में जुटे हुए हैं, तो वहीं श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के तीन महंतों को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित महाकुंभ प्रयागराज में एकाएक अचानक से हटाए जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है, हरिद्वार एक एडवोकेट ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण और दस्तावेज देने का नोटिस थमाया है, अब देखना यह है कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष इस नोटिस का क्या स्पष्टीकरण और जवाब देते हैं । उल्लेखनीय की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की प्रयागराज बैठक में पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के एक पंगत के महंत श्री महंत रघु मुनि महाराज श्रीमहंत अग्रदास महाराज, कोठारी श्रीमहंत दामोदरदास महाराज को बड़ा उदासीन अखाड़े से आए एक पत्र पर कार्रवाई करते हुए तीनों को अखाड़े से निष्कासन के प्रस्ताव पर मोहर लगाई थी यह की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश के सभी साधु संतों की सर्वोच्च संस्था है, और इसमें लिए गए निर्णय को सभी सन्त मान्य और स्वीकार करते हैं वहीं अब हरिद्वार के अभिभाषक अरुण भदोरिया द्वारा एक पत्र श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज को भेज कर उनसे यह पूछा गया है कि निम्न संतो को हटाने के लिए प्रस्ताव किस संस्था द्वारा पेश किया गया, जिस समय इन तीनों संतो को हटाने का प्रस्ताव हुआ उस समय कौन-कौन से अखाड़े मौजूद थे ,सहित अखाड़ा परिषद की प्रोसिडिंग की कॉपी की भी नोटिस में मांग की गई है। ऐसे में अब प्रश्न या उठता है कि इस समय बड़ा अखाड़े के वर्तमान महंत,कोठारी ओर महामंडलेश्वर द्वारा अखाड़ा परिषद पर ही प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है, ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि वर्ष 2025 में इन तीनों संतो को हटाने का जो प्रस्ताव इसी अखाड़ा परिषद द्वारा किया गया था तो वह स्वतः ही शून्य घोषित होने के साथ ही आधारहीन हो जाता है, क्योंकि जब बड़ा अखाड़ा द्वारा ही अब अपने ही दिए प्रस्ताव को झूठलाया जा रहा है ऐसे में अखाड़ा परिषद का अगला कदम क्या होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है, इस संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से जब नोटिस के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा गया कि उन्हें नोटिस मिला है, इस संबंध में वह अपने वकीलों से राय ले रहे है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views