भव्य संत रविदास रेल यात्रा सहारनपुर से काशी के लिए रवाना

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने किया शुभारंभ

सहारनपुर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के उपदेशों एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन–जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरु रविदास महापीठ द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक रेल यात्रा काशी के लिए रवाना हुई। यह विशेष यात्रा संत रविदास जी की नगरी काशी में कल प्रातः 11 बजे पहुँचेगी, जहाँ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी ने ध्वज दिखाकर रेल को रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समझने, जोड़ने और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी एक ऐसे महान सनातनी संत थे जिन्होंने इस्लामी आक्रांताओं तथा उस समय के क्रूर शासक सिकंदर लोदी के आगे कभी सिर नहीं झुकाया। इतिहास साक्षी है कि स्वयं सिकंदर लोदी को संत रविदास जी की महानता के आगे झुकना पड़ा था। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएँ समाज में एकता, समरसता और सद्भाव का संदेश देती हैं तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर गुरु रविदास महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रंजना गौतम ने कहा कि संत रविदास जी की महिमा इतनी अद्वितीय थी कि “मन चंगा तो कटौती में गंगा” जैसा प्रेरक संदेश आज भी पूरे समाज को सत्य, पवित्रता और धर्मनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि संत रविदास समाज के लोगों में इस यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्तगण इसमें शामिल हो रहे हैं।

यात्रा में रविदास अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, गुरु रविदास महापीठ के यात्रा संयोजक अशोक भारती सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। सभी श्रद्धालु संत रविदास जी की शिक्षा को आगे बढ़ाने तथा समाज में भाईचारा, एकता और समानता का संदेश फैलाने की भावना से सहारनपुर से काशी के लिए रवाना हुए।

यह भव्य धार्मिक यात्रा संत रविदास की शिक्षाओं को जन–जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 4 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 8 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views