आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने लांच किया एंथे 2025

हरिद्वार, 19 अगस्त। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एंथे 2025 लॉन्च किया है। एंथे 2025 में कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए 250 करोड़ रूपए की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रूपए के कैश अवॉर्ड की घोषणा की गयी है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के हरिद्वार ब्रांच मैनेजर विशाल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंथे का मकसद होनहार छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करना है। एंथे 2025 में छात्रों को 250 करोड़ रूपए तक की स्कॉलरशिप दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी। इसके साथ ही 2.5 करोड़ रूपए तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं। जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे। जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप और आकाश इन्विक्टस कोर्स में एडमिशन के लिए इस साल से इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च किया जा रहा है। यह एडवांस जेईई की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रीमियम प्रोग्राम है। जिसमें छात्रों की कॉन्सेप्ट समझ और कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी को परखा जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी।

एंथे 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र ऑनलाइन या नजदीकी आकाश सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों के लिए आवेदन फीस 300 रूपए है। शुरुआती आवेदन करने वालों को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। ऑनलाइन एग्ज़ाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख चुनी गयी परीक्षा तिथी से 3 दिन पहले और ऑफलाइन के लिए 7 दिन पहले है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views