यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने जगद्गुरु से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने मंगलवार को कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन भीमगोडा बैराज से छोड़े जा रहे जल के स्तर और अन्य कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। जगद्गुरु ने दो टूक में कहा कि धर्मनगरी के स्वरूप को संरक्षित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की है। हरिद्वार मूल रूप से अविरल बहकर जगत का तारण करने वाली मां गंगा से प्रसिद्धी प्राप्त करता है। गंगा की धारा और इसकी अविरलता बनीं रहे, इसके लिए दोनों राज्यों को सतत प्रयास करना होगा।

उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और इसके सौंदर्यकरण के लिए सुझाव भी दिए। जगद्गुरु ने कहा कि आज प्रयागराज में जिस दिव्यता और भव्यता के साथ कुंभ या महाकुंभ संपन्न हो रहा है वह सदियों की सोच के तहत है। वहीं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन गंगनहर और इसकी पटरियों पर तमाम तरह के अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं। जहां भी अतिक्रमण हटेगा वहां पर तत्काल तारबाड़ या बाउंड्री कराई जाएगी। भीमगोडा बैराज से इन दिनों जल स्तर ज्यादा छोड़े जाने के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह बाढ़ की स्थिति से निटपने के लिए तत्पर है। इसमें राहत और बचाव कार्य के साथ ही उन क्षेत्रों में राहत पहुंचाई जा रही है।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views