अश्लील तरीके से शारीरिक संपर्क करने के पर 05 वर्ष की कैद

हरिद्वार।संवाददाता

एक नौ वर्षीय बालक को अश्लील तरीके से शारीरिक संपर्क करने के मामले में अपर जिला जज/विशेष पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने आरोपी युवक अतर पाल को पांच साल के कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि एक अप्रैल 2023 को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आश्रम में पीड़ित बालक अपने परिवार के साथ आया हुआ था। जबकि दोपहर दो बजे पीड़ित बालक आश्रम के मुख्य गेट पर खेल रहा था। इसी दौरान आश्रम आए हुए आरोपी अतर पाल पीड़ित को बहला फुसलाकर आश्रम की ऊपरी छत पर लेजाकर अश्लील हरकते करने लगा था। किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर पीड़ित बालक परिजनों के पास पहुंचा था। जहां पीड़ित बालक ने अपने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई थी।इसके बाद पीड़ित बालक के परिजनों ने आरोपी अतर पाल पुत्र गिरवर निवासी सेठ पूरी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर यूपी के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अतर पाल को गिरफ्तार कर संबधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया था।सरकारी पक्ष ने अभियोजन साक्ष्य में पांच गवाह गवाह पेश किए।

मुआवजा राशि दिए जाने के निर्देश

कोर्ट ने पीड़ित बालक को मुआवजा राशि 50 हजार रूपये दिलाने व निर्णय की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित कर उचित प्रतिकर राशि दिलाने के निर्देश दिए हैं।

जुर्माना राशि नही देने पर दस की अतिरिक्त सजा

पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को पीड़ित बालक से छेड़छाड़ के मामले में पांच वर्ष का कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर आरोपी युवक को 10 दिन के अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई है।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views