विकसित भारत के लिए विज्ञान में नवाचार, गुणवत्ता तथा मानकों का समन्वय आवश्यक: प्रो. बत्रा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मानक क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

हरिद्वार 28 फरवरी 2025

एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, विज्ञान संकाय तथा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ सी वी रमन की याद में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के लिये विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना’ रखा गया । कार्यक्रम सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया । कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने विज्ञान दिवस पर अपनी बात रखते हुये कहा कि विज्ञान के द्वारा ही हम आत्मनिर्भर बन रहे है, हमारे वैज्ञानिक नए आविष्कारों तथा वैज्ञानिक गतिविधियों से संपूर्ण विश्व में भारत की कीर्ति को दूर दूर तक प्रसारित कर रहे है । प्रो बत्रा ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु विज्ञान संकाय तथा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक क्लब के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा जनसामान्य में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा की प्रवृति प्रबल होती है । उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता तथा मानकों का समन्वय आवश्यक हैं। राष्ट्रीय विज्ञान के इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा पोस्टर एवं मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अतिरिक्त अनेक छात्र छात्राओं ने प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के किरदार को अपनाकर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ० संजय माहेश्वरी ने अपने संबोधन में विज्ञान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानकों को निर्धारित किए बिना उच्च कोटि के वैज्ञानिक शोध संभव नहीं हो सकते। इस अवसर पर मानक क्लब के मेंटर डॉ विजय शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता तथा मानकों के प्रति जागरूक करने से उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने में सहायता मिलती हैं। इस कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ० सरोज शर्मा , डॉ० मोना शर्मा एवं आंकाक्षा पांडे ने निभाई।

मॉडल प्रतियोगिता में सृजिता, खुशी एवं स्नेहा को प्रथम, विकास, प्रतिमा को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार तथा अदिति को तृतीय पुरस्कार मिला I जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा सिंघल को प्रथम, आकांक्षा पाल को द्वितीय तथा प्रेरणा, जिया, अनु एवं हिमांशी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला । कार्यक्रम में डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ लता शर्मा, डॉ आशा शर्मा , डॉ मोना शर्मा , विनित सक्सेना , डॉ सरोज शर्मा , डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ पुनीता शर्मा, दीपिका आनंद, डॉ पल्लवी ,डॉ मीनाक्षी ,डॉ रजनी सिंघल ,डॉ रेनु सिंह, डॉ यादवेंद्र सिंह, प्रिंस श्रोत्रिय, डा विजय शर्मा,निष्ठा चौधरी, भव्या , साक्षी गुप्ता ,आकाक्षां पांडे, रिंकल गोयल ,रिचा मनोचा, रचना गोस्वामी, संदीप सकलानी, राजीव कुमार आदि ने सहभाग किया ।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views