महाविद्यालय में किया गया कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

​हरिद्वार 28 फरवरी 2025

महाविद्यालय में आज खेलकूद विभाग द्वारा कैरम प्रतियोगिता (छात्र व छात्रा वर्ग) का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में तरूण व शशांक तथा कैरम प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में मानसी वर्मा व कशिश ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

​उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मुख्य खेलकूद अधीक्षक प्रो. तेजवीर सिंह तोमर ने समस्त टीम को अपनी शुभकामनायें करते हुए बताया कि कैरम प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में टीम 1 में बी.ए. षष्टम् सेमेस्टर की छात्रा मानसी वर्मा तथा बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा काशिश ठाकुर, टीम 2 में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा संजना व बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कोमल ने प्रतिभाग किया। कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में टीम 1 में

बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र तरूण व शशांक तथा टीम 2 में बीकॉम. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सुमित जोशी व बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अर्जुन ने प्रतिभाग किया।

​खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल ने समस्त प्रतिभागियों व विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए बताया कि कैरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में तरूण व शशांक तथा कैरम प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में मानसी वर्मा व कशिश ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

​कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि खेलों से हमारे जीवन में अनेक प्रकार के गुणों का विकास होता है।

कैरम प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागियों व विजयी टीम की समस्त़ छात्र-छात्रा

खिलाड़ियों को डा संजय कुमार माहेश्वरी, खेलकूद अधीक्षक डा सुषमा नयाल, खेलकूद प्रशिक्षक कु. रंजीता व मधुर अनेजा, डा लता शर्मा, डा रजनी सिंघल, डा पल्लवी राणा डा विनीता चौहान, डा मोना शर्मा, डा आशा शर्मा, डा पुनीता शर्मा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा विजय शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views