राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हरिद्वार व उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं:श्रीमहंत रविंद्रपुरी



: उत्तराखंड बॉस्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद
: तीन अगस्त से पुडुचेरी में नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी टीम


हरिद्वार: नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिल कर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत ने विजय की कामना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार और उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में ऋषभ पंत और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने धर्मनगरी का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में बास्केटबॉल के क्षेत्र में भी उत्तराखंड का दबदबा कायम होगा। डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अवगत कराया कि पुडुचेरी में 3 अगस्त से 9 अगस्त तक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए टीम का चयन परेड ग्राउंड देहरादून में हुआ है।

सब जूनियर अंडर 14 बास्केटबॉल टीम में हरिद्वार जिले के बालिका वर्ग में तीन और बालक वर्ग में 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें आराध्य चौहान, वानिया त्यागी, माननीय जोशी और बालक वर्ग में सक्षम शर्मा, ईशान राजपूत, संस्कार चौधरी और पर्व वर्मा शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने श्रीमंत रविंद्रपुरी से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, कोच की इंद्रेश गौड, अमित शर्मा, विकास चौधरी, प्रशांत राजपूत उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views