खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर विभागीय अधिकारियों तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के साथ चयन की प्रक्रिया तथा चयन की समयसीमा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर 26 अक्टूबर 2024 से पहला कैंप आयोजित किया जायेगा। स्टेट गेम्स में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इस कैंप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे कैंप को आयोजन ओपन ट्रायल के लिए किया जायेगा। प्रत्येक कैंप का आयोजन 25-25 दिनों के लिए किया जायेगा। इस प्रक्रिया से हम उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए कर पायेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था हेतु खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के बीच सहमति बनी है इसके अंतर्गत देश के बेहतरीन प्रशिक्षकों तथा विदेशों से भी उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी। इसके अतिरिक्त ट्रायल कैंपों की मॉनिटरिंग तथा उनपर होने वाले खर्चों के लिए भी खेल विभाग द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को प्रशिक्षकों के चयन, खिलाड़ियों के चयन, खिलाड़ियों की डाइट तथा अन्य सभी संसाधनों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर एक मिसाल कायम करे तथा आने वाले समय में प्रदेश से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे आयें। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को भारतीय ऑलम्पिक संघ की बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, इसके पश्चात प्रदेश के सभी जनपदों में मशाल रैली का आयोजन किये जाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करे इसके लिए खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन हर संभव प्रयासरत है।

इस अवसर पर अध्यक्ष, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा, निदेशक/अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्य तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 3 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views