अकादमिक श्रेष्ठता का केन्द्र बनेगा एस.एम.जे.एन. कालेज : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी


*निरंजनी सुपर 33 की एक और कामयाबी


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट एवं कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि एस.एम.जे.एन. कालेज भविष्य में उत्तराखण्ड राज्य में अकादमिक श्रेष्ठता का प्रमुख केन्द्र बनेगा। उन्होंने यह वक्तव्य महाविद्यालय की दो छात्राओं के यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने पर अपने बधाई संदेश में दिया। ज्ञातव्य है कि अभी-अभी यूजीसी नेट परीक्षा का परीक्षाफल घोषित हुआ है जिसमें एस.एम.जे.एन. महाविद्यालय की दो छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता अर्जित की। सुश्री भव्या भगत ने अर्थशास्त्र विषय में तथा सुश्री शाहिन ने समाजशास्त्र विषय में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।


श्री महन्त ने दोनों छात्राओं को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका में आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा चलाये जा रहे निरंजनी सुपर-33 की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतियोगी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सुपर-33 इनिसियेटिव अत्यन्त प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा एवं उनकी टीम को इस हेतु बहुत बहुत बधाई दी। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस सत्र में निरंजनी सुपर 33 बैच की यह तीसरी सफलता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाविद्यालय में इस मुहिम को चलाया जा रहा है तथा इसके लिए छात्र छात्राओं से कोई फीस भी नही ली जाती है।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने दोनों छात्राओं को उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय में शिक्षण कार्य करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं की सफलता में सदैव गर्वित महसूस करता है और महाराज श्री के आशीर्वाद से निरन्तर ऐसी सफलता अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने दोनों छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि दोनों छात्रायें नियमित अध्ययन से जुड़ी हैं और इसी प्रतिबद्धता के कारण उन्हें यह सफलता मिली है।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जे.सी. आर्य ने सुश्री शाहीन की अकादमिक उपलब्धि की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त अर्थशास्त्र विभाग की श्रीमती रूचिता सक्सेना ने सुश्री भव्या भगत को शुभेच्छाये प्रेषित की।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय थपलियाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, राजकुमार आदि ने दोनों छात्राओं को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।




  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views