Haridwar news सिंधुत्व व हिन्दुत्व एक जीवन शैली के दो नाम:संत युद्धिष्ठर लाल

शदाणी भगत निवास में 29 व 30 जुलाई को दो दिवसीय सिंधी भाषा संत गोष्ठी

भूपतवाला स्थित शदाणी भगत निवास में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा संचालित एनसीपीएसएल के तत्वावधान में 29 व 30 जुलाई को दो दिवसीय सिंधी भाषा संत गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी के संबंध में जानकारी देते हुए शदाणी दरबार मंदिर के नवम पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल महाराज ने कहा कि सिंधी समाज अपने कर्म योग से पांच हजार वर्ष प्राचीन सभ्यता से विश्व को अवगत करा रहा है।

सिंधी समाज के प्रयासों से कई देशों में सिंधी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत सरकार ने भी सिंधी भाषा को 1967 में राष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी थी। उन्होंने कहा सिंधी भाषा के विकास के लिए भारत सरकार का आभार भी जताया। शदाणी दरबार हरिद्वार के सेवादार अमर लाल शदाणी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से सिंघी भाषा के 150 विद्वान शामिल होेंगे। शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल महाराज, वृंदावन से स्वामी सार्वभूमा दास, हरिद्वार से स्वामी गंगादास महाराज, स्वामी मोहन प्रकाश महाराज, साईं हिमांशु लाल, जय जयराम मोटवानी, मोहन मंघनानी, रवि प्रकाश टेकचंदानी, व्यापारी प्रकाश केसवानी, कैलाश केसवानी, विमल ध्यानी, यश ननकानी, योगेश ननकानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views