SDM मनीष सिंह ने छापेमारी दौरान भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से तेल चोरी करते 2 को पकड़ा, 8 व्यक्ति फरार

हरिद्वार 21 अक्टूबर 2024– जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बायपास के नज़दीक लम्बे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी मनीष सिंह को मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही को अंजाम दिया। उप जिलाधिकारी ने मुखबिर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लम्बे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत तथा कमल सिंह है। छापेमारी के दौरान तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि कोई वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी का धंधा चल रहा है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर तथा 6 मोटर साइकिल, तेल चोरी करने का सामान, तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों तथा समान पुलिस के हवाले कर दिया गया है

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views